YouTube वीडियो शेयर करने के लिए एक वेबसाइट है जो उपयोगकर्ताओं को वीडियो अपलोड करने, देखने और शेयर करने की अनुमति देता है, और Adobe Flash वीडियो और HTML5 तकनीक का इस्तेमाल करके यह उपयोगकर्ताओं की तरफ से बनाए गए और कॉर्पोरेट मीडिया वीडियो की एक लंबी-चौड़ी विविधता पेश करता है..


अपनी वेबसाइट पर YouTube का उपयोग निम्न के लिए करें:

  • कस्टमर को अपने उत्पादों और सेवाओं का वीडियो दिखाएं
  • दुनिया को अपने बैंड की गिग का प्रीव्यू दें
  • अपनी निजी साइट पर अपने दोस्तों को एक यादगार अनुभव दें


इन-बिल्ट YouTube ऐप्लिकेशन से आपके पेज पर यह फ़ीचर जोड़ना आसान हो जाता है। बस Left Menu > Elements > Add-Ons और YouTube ऐप्लिकेशन को अपनी साइट पर ड्रैग और ड्रॉप करें। पेज पर दिया हुआ नीला हिस्सा आपको एलिमेंट को अप्लाई करने के लिए उपलब्ध स्थिति को दिखाएगा।

एक बार पेज पर जोड़े जाने के बाद, प्रेफेरंस पैनल दिखाने के लिए एलिमेंट में क्लिक करें और अपना YouTube वीडियो सेट करें:

1. टॉप टेक्स्ट फ़ील्ड में आप सीधे अपना YouTube वीडियो URL डाल सकते हैं या वीडियो ब्राउज़ करने के लिए कीवर्ड के जरिए सर्च कर सकते हैं।

यदि आपने किसी कीवर्ड को सर्च करने के लिए चुना है - टेक्स्ट फ़ील्ड में शब्द डालें और दिख रहे नीले "search" बटन को दबाएं। सर्च विंडो के नीचे रिजल्ट दिखाई देंगे और आप उस पर क्लिक करके किसी वीडियो को चुन सकते हैं। अपनी पसंद को सेव करने के लिए - ऐप्लिकेशन मेन्यू के बाहर क्लिक करें।

2. पहले से निर्धारित तीन वीडियो साइज़ में से चुनें - छोटा, मध्यम और बड़ा

3. यदि आप डिफ़ॉल्ट वीडियो साइज़ का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आप कस्टम डायमेंशन सेट कर सकते हैं। बस Custom Size चेकबॉक्स पर निशान लगाएं और चौड़ाई और ऊंचाई डालें (पिक्सेल में)

4. आप पेज पर वीडियो के लिए पेज अलाइनमेंट चुन सकते हैं - बायां, बीच का, दायां

5. आप तीन चेक-बॉक्स में से चुन सकते हैं:

  • ऑटोस्टार्ट - पेज लोड होने के बाद आपका वीडियो अपने आप ही प्ले होना चाहिए
  • लूप - क्या आपका वीडियो बार-बार चलना चाहिए
  • प्लेयर कंट्रोल दिखाएं - इन-बिल्ट YouTube कंट्रोल्स दिखाई देने चाहिए

नोट: YouTube ऐप्लिकेशन को टेक्स्ट और इमेज एलिमेंट के भीतर नहीं जोड़ा जा सकता है। इसे केवल एक अकेले एलिमेंट के तौर पर ऐड करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जब सेक्शन ग्रुप के मेल-मिलाप में उपयोग किया जाता है तो आप काफी एक जैसे लेआउट पा सकते हैं जैसे कि आप टेक्स्ट और इमेज एलिमेंट के अंदर टेबल्स का उपयोग रहे हों।