Google Maps एक सशक्त, उपयोगकर्ता के अनुकूल मैपिंग तकनीक की पेशकश करता है और स्थानीय व्यावसायिक जानकारी प्रदान करता है -- जिसमें लोकेशन, संपर्क जानकारी और ड्राइविंग निर्देश शामिल हैं।
अपनी वेबसाइट पर निम्न के लिए Google Map का इस्तेमाल करें:
- कस्टमर को अपने ऑफिस की लोकेशन दिखाएं
- दुनिया को बताएं कि आपके बैंड की अगली गिग कहां पर है
- अपने ब्लॉग में अपने नए पते के बारे में दोस्तों को जानकारी दें
इन-बिल्ट Google Map ऐप्लिकेशन इस फ़ीचर को आपके पेज पर ऐड करना आसान कर देता है।
1. बाएं मेन्यू में Add-Onsपर क्लिक करें।
2. इसके बाद, Applications क्लिक करें और अपने अकाउंट में Google Maps एप्लिकेशन ऐड करें।
(जब आप यह कर लेते हैं, एप्लिकेशन Add-Ons मेन्यू में दिखाई देगी। Google Maps एलिमेंट को बाकी कॉन्टेंट एलिमेंट की तरह ही पेज पर ऐड किया जाता है)
3. ऐड-ऑन टैब से Google Maps को ड्रैग-एंड-ड्रॉप करें और इसे पेज के नीले भाग पर रखें ताकि आप जहां चाहें वहां मैप को अप्लाई कर सकें।
लोकेशन ऐड करने के लिए
- पता या शहर या देशं टाइप करें।
- Search बटन पर क्लिक करें।
या
- माउस से मैप को मनमुताबिक जगह पर लेकर जाएं।
- location पर क्लिक करें।
नोट: Google Maps को टेक्स्ट और इमेज एडिटर में ऐड नहीं किया जा सकता है। इसे केवल एक अकेले एलिमेंट के तौर पर ऐड करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।